Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा सरकार ने सिंगर मासूम शर्मा के कई गानों को यू-ट्यूब से बैन किया गया, अब राजस्थान में गाने से रोका

101
Tour And Travels

हरियाणा
हरियाणा सरकार ने सिंगर मासूम शर्मा के कई गानों को यू-ट्यूब से बैन किया गया है। वहीं अब राजस्थान में भी हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गानों को लेकर बवाल हो गया। स्टेज पर मासूम शर्मा 'खटोला-2' सॉन्ग गाने लगे, जिसके बाद पुलिस स्टेज पर चढ़ गई तथा सिंगर से माइक छीन लिया।   

इससे पहले गुरुग्राम में भी मासूम शर्मा के लाइव शो में खटोला गाना शुरू करते ही पुलिस अधिकारियों ने उससे माइक छीन ले लिया था। इसके बाद शो बीच में ही रोक दिया गया था। 21 मार्च की रात को गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क सेक्टर 29 में सिंगर मासूम शर्मा का लाइव शो था। इसमें जैसे ही मासूम शर्मा ने 'एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर' गीत गाना शुरू किया तो ACP ने माइक ले लिया। इसके बाद मासूम का शो बीच में ही बंद कर दिया गया। जब पुलिस ने गाने से रोका तो वहां मासूम को सुनने आई भीड़ ने जमकर शोर मचाया।

मासूम शर्मा ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आकर कहा था कि अगर सरकार चाहती है कि ऐसे गाने नहीं बने तो मैं सरकार के साथ हूं, लेकिन इस मामले में कार्रवाई बिना भेदभाव के होनी चाहिए। टार्गैट करते हुए केवल मेरे गानों को ही डिलीट किया जा रहा है, जबकि यू-ट्यूब पर इस तरह के हजारों गाने हैं। यदि यही भेदभाव चलता रहा तो हरियाणवी सॉन्ग इंडस्ट्री बंद हो जाएगी और यहां का यूथ पंजाबी गाने सुनेगा।
 
हरियाणा सरकार के पब्लीसिटी सैल से जुड़े एक अधिकारी पर आरोप लगाते हुए मासूम शर्मा ने कहा कि सरकार में उच्च पद पर बैठे एक व्यक्ति के कहने पर मेरे सबसे ज्यादा हिट गानों को डिलीट करवाया जा रहा है। यह व्यक्ति हरियाणा के कलाकारों को आगे बढ़ते नहीं देख सकता। उस व्यक्ति के साथ मेरा 36 का आंकड़ा है, इसलिए केवल मेरे गानों को टार्गैट किया जा रहा है।