Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत

46
Tour And Travels

लोहरदगा

झारखंड के लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 युवकों की दर्दनाक मौत गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 
मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली के पास का है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार की देर शाम 3 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इस दौरान बॉक्साइट लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।