Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा में गर्मी की हुई शुरुआत, गर्मी का हो रहा एहसास, जानें सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम

22
Tour And Travels

चंडीगढ़
हरियाणा में मौसम एकदम बदल गया है। अब दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। जबकि रात को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।  मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है।

पूरे सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम
कल 19 मार्च को अधिकतम तापमान 34.82 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.82 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। 20 मार्च को अधिकतम तापमान 36.14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.52 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 21 मार्च को अधिकतम तापमान 35.96 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.51 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है। 22 मार्च को अधिकतम तापमान 35.75 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.77 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 23 मार्च को अधिकतम तापमान 37.84 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।