Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

ED ने लैंड फॉर जॉब स्कैम में राबड़ी-तेज प्रताप को आज पूछताछ के लिए बुलाया, लालू को कल के लिए समन

32
Tour And Travels

पटना
जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार के लालू प्रसाद यादव और उनके कुछ परिजनों को समन जारी किया है. इस समन में लालू और उनके परिवार के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से जारी इस समन में लालू के बेटे तेज प्रताप और पत्नी राबड़ी देवी को आज यानी मंगलवार के लिए जबकि लालू को कल पूछताछ के पटना के जोनल ऑफिस में बुलाया गया है. यह मामला कथित ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं.

ऐसे में अब देखना होगा कि लालू यादव ED के समन के बाद पेश होते हैं या फिर नहीं, हाल ही में बेटे तेज प्रताप और बेटी को कोर्ट से जमानत मिली थी. उसी दौरान कोर्ट ने लालू को पेश न होने की छूट दी थी. इस समन के पीछे का कारण ईडी इस केस में सवाल-जवाब करना चाहती है. यही कारण है कि पहले लालू और फिर उनके परिवार को बुलाया गया है.

कौन-कौन शामिल?
इस मामले में ED ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी उनके दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव शामिल हैं। यह मामला कथित ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें उन सब पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।

क्या है घोटाला?
जमीन के बदले नौकरी घोटाला पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में साल 2004 से 2009 के बीच ग्रुप-डी पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़ा है। आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान उम्मीदवारों से उनके परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन हस्तांतरित करवाई गई थी और इसके बदले में उन्हें रेलवे में नौकरियां दी गईं।
क्या है लैंड फॉर जॉब केस?

दरअसल, जमीन के बदले नौकरी का यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव देश के रेल मंत्री थे. लालू यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पदों का दुरुपयोग किया और रेलवे में ग्रुप डी के पोस्ट पर कई लोगों को जमीन के बदले नौकरी दी. पिछले महीने कोर्ट ने इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी. 11 लोगों को आरोपी बनाया था. इनमें से तीन की मौत हो चुकी है. इस मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती की कोर्ट में कई बार पेशी हो चुकी है.

बुधवार को होगी पूछताछ
लालू यादव के साथ ही राबड़ी देवी यादव और तेज प्रताप यादव को भी जांच एजेंसी पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने उन्हें पटना जोनल ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है। तेज प्रताप और राबड़ी देवी को आज बुलाया गया है, जबकि लालू यादव को कल यानी बुधवार के लिए बुलाया गया है।