Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

शहर का मौसम दो दिन खराब रहने के बाद खिली धूप में पारा एकदम फिर छलांग मार गया, बढ़ी गर्मी

38
Tour And Travels

चंडीगढ़
शहर का मौसम दो दिन खराब रहने के बाद खिली धूप में पारा एकदम फिर छलांग मार गया और पंजाब-हरियाणा में चंडीगढ़ एक बार फिर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तापमान 26.9 डिग्री दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में ज्यादा तापमान इस सीजन में सिर्फ चरखी दादरी में ही 29.9 रहा। इस तरह चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के शहरों में दूसरा गर्म दिन रहा। हालांकि चंडीगढ़ शहर में सैक्टर-39 में अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 13.3 रहा। तापमान बढ़ने के बावजूद राहत की बात यह है कि रविवार को खुले मौसम के बीच शहर की आबोहवा लंबे अर्से के बाद इतनी साफ सुधरी रही।

पिछले साल अगस्त के बाद से पहला मौका था कि चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडैक्स 60 माइक्रोग्राम के बेहद संतोषजनक स्तर पर आ गया। शहर के हर हिस्से में प्रदूषण का स्तर बहुत कम रहा। लंबे अर्से के बाद चंडीगढ़ से कसौली की पहाड़ियां बिल्कुल साफ दिख रहीं थी।