Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब में आप पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे, मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं पर केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया

37
Tour And Travels

अमृतसर
पंजाब में आज आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आप के पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका।

इस दौरान पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर 5 साल पूरे करेंगे और 2027 में होने वाले चुनाव में भी भगवंत मान ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। अरविंद ने कहा कि वह गुरुओं का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमें गरीबों की सेवा करनी है और लोगों को इंसाफ दिलाना है। इसके साथ ही कहा कि पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार खत्म करना है।      

वहीं इस मौके पर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी है। इसके सात ही कहा कि वह गुरुओं से आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि वे उनकी दी गई गारंटी को पूरा कर सकें और रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार काम करते रहें।