Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कोविड-19 अपडेट

115
Tour And Travels

कोविड-19 राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 113.68 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं

भारत में फिलहाल 1,28,555 सक्रिय मामले हैं, जो बीते 527 दिनों में सबसे कम हैं

कोविड-19 सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं, वर्तमान में ये 0.37 प्रतिशत और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.28 प्रतिशत है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है

पिछले 24 घंटों के दौरान 12,134 रोगी ठीक हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,38,73,890 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं

बीते चौबीस घंटे के दौरान 10,197 नए मामले सामने आए हैं

दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.82 प्रतिशत है, यह पिछले 44 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.96 प्रतिशत है; जो बीते 54 दिनों से 2 प्रतिशत से भी कम है

अब तक कुल 62.70 करोड़ नमूनों की कोविड जांचें की जा चुकी हैं।