Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जींद में BJP कार्यालय प्रभारी के भाई के घर फायरिंग, नरेंद्र शर्मा के आरोप हैं कि उस पर भी हमला कर गला दबाने की कोशिश की गई

31
Tour And Travels

जींद
हरियाणा के जींद में देर शाम को भाजपा कार्यालय प्रभारी नरेंद्र शर्मा के भाई के घर में घुसकर हमला कर फायरिंग की। इसमें गोली के छर्रे लगने से एक महिला घायल हो गई हैं। घायल महिला को जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नरेंद्र शर्मा के आरोप हैं कि उस पर भी हमला कर गला दबाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार, सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार, संदीप मलिक समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जींद की शिव कॉलोनी निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि वह तथा उसका भाई रवि व भाजपा जींद कार्यालय प्रभारी नरेंद्र शर्मा शनिवार को घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अंश उर्फ लक्की शर्मा व उसके तीन-चार अन्य दोस्त रिटीज गाड़ी में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने फायर भी किए लेकिन निशाना चूक जाने के कारण गोली का छर्रा उसकी माता अर्चना शर्मा (47) को जा लगा। इसमें उसकी मां घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर अंश शर्मा अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। घायल अर्चना शर्मा को परिवार के लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। भाजपा कार्यालय सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसके साथ भी मारपीट की गई और गला दबाकर मारने की कोशिश की।