Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

10 जिलों में बंट गया मंईयां सम्मान योजना का पैसा, बाकियों को सोमवार तक मिलेगी राशि

31
Tour And Travels

झारखंड

महिला दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए तोहफा मिला। प्रदेश सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत एकमुश्त 7500 रुपए की राशि महिलाओं के खातों में भेज दी है। शनिवार को 10 जिलों में मंईयां सम्मान राशि भेजी गई, इनमें बोकारो, चतरा, धनबाद, पू. सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, पाकुड़, सिमडेगा, जामतारा, लोहरदगा शामिल है। अन्य जिलों की राशि पोर्टल पर अपलोड होने के बाद खातों में भेज दी जाएगी।

बाकियों का कब आएगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा
फिलहाल सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों की लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। अब रविवार को बाकियों का डाटा अपलोड होगा और सोमवार तक उनके खातों में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।

मंईयां सम्मान योजना के तहत जनवरी, फरवरी और मार्च की कुल 7500 रुपए सम्मान राशि शनिवार से महिला लाभुकों के खाते में जाना शुरू हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिला दिवस पर राज्य की सभी मंईयां के लिए सम्मान राशि के पूरे 7500 रुपए खातों में पहुंच रहे हैं। अब होली पर सभी मंईयां अपने परिवार के साथ खुले मन से रंगों का आनंद ले सकती हैं। इस राशि का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत प्रति मंईयां 2500 रुपए सम्मान राशि देने का प्रावधान है।

सीएम ने लिखा कि शनिवार को महिला दिवस का शुभ अवसर है। आने वाले दिनों में होली, बाहा पर्व और ईद भी है। मंईयां सम्मान राशि माताओं-बहनों और उनके परिवार को हर्षोल्लास से त्योहार मनाने में मदद करेगी। उनकी जरूरतों को पूरा करने में सार्थक सिद्ध होगी। सीएम ने कहा, यह राशि आपके सम्मान की राशि है, यह राशि आपके स्वाभिमान की है। आशा है कि भाजपा भी अपने राज्यों में माताओं-बहनों से किए वादों को पूरा करने का काम करेगी। साथ ही झारखंड के पदचिन्हों पर चलने का काम जल्द करेगी।

कुछ महिलाओं को नहीं मिली राशि

झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का का लाभ कुछ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। उसका सबसे बड़ा कारण है उनका आधार उनके खातों से लिंक ना होने। सरकार ने ऐसी लाभुकों की मंईयां सम्मान राशि होल्ड कर दी है। खाता, आधार से लिंक होने के बाद इन लाभुकों के खातों में पैसे भेजे जाएंगे।