Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार भूमि सर्वे के बीच सरकार ने चला दी ‘तबादला एक्सप्रेस’, 6 जिलों में नए अपर भू अर्जन पदाधिकारी

52
Tour And Travels

पटना
बिहार भूमि सर्वे के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया है। किशनगंज के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी को इसी पद पर बांका भेजा गया है। चंद्रशेखर तिवारी जमुई के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाए गए हैं। वे गोपालगंज में थे।

भोजपुर के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी विजेंद्र कुमार को इसी पद पर सारण भेजा गया है। विभागीय अधिसूचना के अनुसार विकास कुमार को दरभंगा का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। वे सीतामढ़ी में पदस्थापित थे।

पश्चिम चंपारण में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर तैनात अजीत कुमार झा को वैशाली का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। अररिया के कार्यपालक दंडाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को मधुबनी का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।