Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अब यूके ने भी अवैध रुप से रह रहे लोगों को देश से निकालने की तैयारी शुरू कर दी, पंजाबियों पर लटकी तलवार

28
Tour And Travels

चंडीगढ़
अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किए जाने के बाद अब यूके ने भी अवैध रुप से रह रहे लोगों को देश से निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर यूके की लेबर सरकार ने मुहिम चलाई है। इसके बाद हाल ही में 828 स्थानों पर रेड की गई और 600 के करीब लोगों को गिरफ्तार किया गया। खबर मिली है कि ज्यादातर स्टडी या टूरिस्ट वीजा पर गए पंजाबियों को गिरफ्तार किया गया है जो वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वहां रह रहे हैं।     

बता दें कि इस मुहिम के दौरान भारतीय रेस्तरां, किराना स्टोर आदि जैसे छोटे व्यवसायों पर नजर रखी जा रही है। अवैध रुप से रह रहे लोगों को गिरफ्तार करने के साथ साथ उन्हें रोजगार देने वालों को भी भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि अभी 7 लाख से अधिक पंजाबी यूके में रह रहे हैं और इनमें से अधिक्तर लोग स्टडी वीजा पर यूके गए थे।