प्रधानमंत्री ने इटालियन कॉन्ग्रिगेशन फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के प्रतिनिधियों से भेंट की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटालियन कॉन्ग्रिगेशन फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न संगठनों के समुदाय सदस्यों से भेंट करते हुए वार्तालाप किया।
प्रधानमंत्री ने इटली में भगवद गीता के संदेश के प्रसार सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनके योगदान की सराहना भी की।