Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्राग मास्टर्स : प्रज्ञानानंदा ने शैंकलैंड से ड्रॉ खेला

27
Tour And Travels

प्राग
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और अराविंद चिदंबरम प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में छठे दौर के बाद संयुक्त बढत बनाये हुए हैं। प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के सैम शैंकलैंड ने ड्रॉ पर रोका जबकि अराविंद ने वियतनाम के कुआंग लीम ली के साथ अंक बांटे। अब उनके छह में से चार अंक हैं। टूर्नामेंट में पहली बार आज सारे मुकाबले ड्रॉ पर छूटे।

चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त वेइ यि, नीदरलैंड के अनीश गिरि, जर्मनी के विंसेंट केमेर और कुआंग लीग तीन अंक लेकर अगले स्थान पर हैं। उनसे आधा अंक पीछे चेक गणराज्य के एंगुयेन थाइ दाइ वान और डेविड नवारा, तुर्किये के गुरेल एडिज और शैंकलैंड हैं। तीन दौर अभी बाकी हैं और अगले दो में प्रज्ञानानंदा को सफेद मोहरों से खेलना है जबकि अराविंद को एक ही मुकाबला सफेद मोहरों से खेलना है। सातवें दौर में प्रज्ञानानंदा का सामना वेइ यि से जबकि अराविंद की टक्कर अनीश से होगी।