Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

गाड़ी बैक करते समय हुआ बड़ा हादसा, युवक की गई जान, मामला दर्ज कर की जा रही कार्रवाई

49
Tour And Travels

झज्जर
हरियाणा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। झज्जर जिले में देर रात कंपनी में गाड़ी लेकर आए ड्राइवर की मौत हो गई। कंपनी में काम के दौरान पिकअप गाड़ी की टक्कर के कारण मौत हुई है। पुलिस को शिकायत दी गई है, जिस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी सोनू के रूप में हुई है। मृतक के चाचा अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा सोनू अपने मालिक की कैंटर गाड़ी चलाता है। जो वह बीती रात भी वेयर हाउस में आया था। उसने बताया एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने पीछे करते समय बिना देखे तेज चलाकर सोनू को टक्कर मार दी। जिसके कारण सोनू की मौत हुई है।