Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मलेशिया में फंसे 70 मजदूरों ने सरकार से बकाया राशि दिलाकर वतन वापसी की गुहार लगाई है

47
Tour And Travels

रांची
झारखंड के मजदूर काम की तलाश में अन्य देशों में कमाने जाते तो हैं, लेकिन कई बार वह बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। अब एक बार फिर झारखंड के 70 मजदूरों का मलेशिया में फंसे होने का मामला सामने आया है। दरअसल वहां फंसे मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी। मजदूरों ने सरकार से बकाया राशि दिलाकर वतन वापसी की गुहार लगाई है।

विदेश में फंसे मजदूरों को 4 महीने से वेतन भी नहीं मिला
मलेशिया में फंसे मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले चार महीनों से मजदूरों को कंपनी ने वेतन भी नहीं दिया। एक कमरे में बंद कर खाना देना तक से इंकार कर दिया है। जिस कारण मजदूरों को खाने पीने को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण मजदूरों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी जल्दी से जल्दी वतन वापसी हो। साथ ही उनका चार महीने का वेतन भी दिलवाया जाए।

संकट में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए की अपील
वहीं मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील कर मजदूरों की जल्द से जल्द से वतन वापसी की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। बता दें कि वहां फंसे मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के रहने वाले हैं। मलेशिया के ट्रांसमिशन लाइन कंपनी ने गिरिडीह के दलाल के जरिए चारों जिला से 70 मजदूरों को ऊंचे वेतन देने का झांसा देकर मलेशिया बुलाया था। लेकिन अब वेतन न देकर दाने दाने के लिए मोहताज कर दिया है।