Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

6 महिला जजों को किया गया बर्खास्त

131
Tour And Travels

भोपाल, 13 जून। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 6 महिला जजों को बर्खास्त किया गया है। विधि और विधायी विभाग ने प्रशासनिक समिति और उच्च न्यायालय की अनुशंसा के आधार पर सभी जजों की सेवाएं समाप्त की है।

दरअसल, सभी महिला जज प्रोबेशन पीरियड पर थीं। परिवीक्षा अवधि का निर्वहन संतोषजनक और सफलतापूर्वक नहीं करने पर विधि और विधायी विभाग ने प्रशासनिक समिति और फुल कोर्ट मीटिंग व उच्च न्यायालय की अनुशंसा पर सेवाएं समाप्त की है।

इन जजों की समाप्त की गई सेवा

उमरिया में पदस्थ न्यायिक सेवा के सदस्य द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश सरिता चौधरी।

रीवा में पदस्थ न्यायिक सेवा के सदस्य द्वितीय दरबार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड की रचना अतुल कर जोशी।

डॉक्टर अंबेडकर नगर इंदौर में पदस्थ प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड प्रिया शर्मा।

मुरैना में पदस्थ पंचम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सोनाक्षी जोशी।

टीकमगढ़ में पदस्थ पंचम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड अदिति कुमार शर्मा।

टिमरनी हरदा में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंडित ज्योति बरखड़े।