Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

केदारनाथ में फंसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला: मुख्यमंत्री डॉ यादव

124
Tour And Travels

भोपाल

चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्य प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को गुरुवार को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने बताया कि शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है। सभी 61 लोग शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के हैं। एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर 51 यात्रियों को हेलीकाॅप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित हैं। चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्यप्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मध्‍य प्रदेश सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है।