Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

महास्नान से झारखंड लौट रहे 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत

49
Tour And Travels

झारखंड

आज महाकुंभ मेले का आखिरी दिन है। आखिरी दिन होने के कारण महाकुंभ में लोगों की भारी संख्या में भीड़ पहुंच रही है। वहीं, महाकुंभ से लौटने के क्रम में झारखंड के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली इलाके के राजगढ़ गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि 7 लोग कार में सवार होकर अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद प्रयागराज महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व से झारखंड आ रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे में घर में सो रहे दंपति भी घायल हो गए हैं।

मृतकों में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के भदानीनगर क्षेत्र का अभिषेक ओझा, चालक सनाउल्ला, भुरकुंडा का सौरव गुप्ता और रांची के अभिषेक सिंह शामिल है। इसके अलावा रोहित, आकाश, रूपेश गंभीर रूप से घायल हैं।