Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

37 लाख की हेरोइन के साथ दबोचा गया सौदागर

76
Tour And Travels

कोलकाता, 23 अप्रैल (हि. स.)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने 37 लाख रुपये की हेरोइन के के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। उसकी पहचान 39 वर्षीय पियारूल इस्लाम के तौर पर हुई है। मुर्शिदाबाद के लालगोला थाना अंतर्गत चंपारा के रहने वाले पियारुल ने एक किलो 700 हिरोइन मालदा के कालियाचक से लाया था और पूर्व मेदिनीपुर के दीघा समुद्र तट पर बेचने के लिए जाने वाला था। चुनाव के दौरान अतिरिक्त कीमत पर इसे बेचने का इरादा था।

शुक्रवार को एमसीबी के पूर्वी क्षेत्रीय उपनिदेशक सुधांशु सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एनसीबी की टीम ने गुरुवार रात छापेमारी की और पियारूल को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर तलाशी लेने पर उसके घर से एक किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद कर लिए गए। वह छोटे-छोटे पैकेट में भरकर इसे रखा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके और साथी कौन-कौन हैं और कहां से उसने इसे खरीदा था।