Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

36 साल की सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर शेयर की दिलकश तस्वीरें

35
Tour And Travels

मुंबई

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से टीवी स्क्रीन से गायब हैं। मगर वह इंटरनेट पर गर्मी का पारा और बढ़ा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने तहलका मचा दिया है। संमंदर किनारे वह छुट्टियों का मजा ले रही हैं, जिसे देख अच्छे-अच्छों का दिल पिघल गया है और वह तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुछ उन्हें कपिल शर्मा के साथ देखने की इच्छा जता रहे हैं। शो में वापसी के लिए कह रहे हैं।

सुमोना चक्रवर्ती ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ करीब 10 साल काम किया है। कभी वह उनकी गर्लफ्रेंड तो कभी बीवी के रोल में दिखाई दी है। हालांकि जब शो ओटीटी पर शिफ्ट हुआ और नए कलेवर के साथ दर्शकों के बीच आया तो सुमोना गायब रहीं। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया कि उन्हें उस शो के लिए बुलाया ही नहीं गया। खैर। अब इस चिलचिलाती गर्मी में सुमोना चक्रवर्ती की तस्वीरों का लुफ्त उठाइए, जो कहर ढा रही हैं।

सुमोना चक्रवर्ती ने बिकिनी में शेयर की फोटोज

सुमोना चक्रवर्ती ने समंदर किनारे चिल-आउट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। किसी-किसी में वब स्वीमिंग पूल में पानी के आंदर भी आराम फरमा रही हैं। सभी फोटोज में वह टू-पीस बिकिनी और मोनोकिनी में सनसेट के दौरान पोज दे रही हैं। सुमोना चक्रवर्ती 36 साल की हैं और अभी उन्होंने शादी नहीं की है। उनका नाम काजोल के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी से जुड़ा था लेकिन एक्ट्रेस ने इसे सिरे से नकारा है। उन्होंने एक बार बताया था कि वह 2011 से एंडोमेट्रियोसिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं।

सुमोना चक्रवर्ती को बिकिनी में देख लोगों का रिएक्शन

सुमोना ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि वह दोबारा वियतनाम के समंदर किनारे जाना चाहती हैं। इस पर लोगों ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए एक्ट्रेस की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'तुम इतनी सुंदर हो, मैं क्या करूं?' एक ने लिखा, 'मैं आपको द ग्रेट इंडियन कपिल शो में याद करता हूं।' एक ने लिखा, 'मुझे लगता है कि साड़ी आप पर जचती है।'