Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्चिंग के दौरान 3 नक्सली गिरफ्तार

39
Tour And Travels

बीजापुर

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना नैमेंड से सुरक्षाबलों के जवान नक्सल प्रभावित नैमेड इलाके में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे इस दौरान नैमेड थाना क्षेत्र के राणापारा के जंगल से प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री व विस्फोटक के साथ तीन नक्सली मिलिशिया सदस्य सोनू ओयाम पिता बुधरु उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कैका, सन्नू लेकाम पिता पांडु उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कैका एवं  मांडो उर्फ मांडू हपका पिता मासा उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कांडका को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार उक्त तीनों नक्सलियों के विरुद्ध नैमेड थाने में वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आज बुधवार को रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया ।