Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

थाईलैंड में आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन में 22 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल

115
Tour And Travels

बैंकॉक
थाईलैंड में आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन में 22 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। देश मेंं 16 अगस्त से अब तक 13 क्षेत्रों में 30 हजार 900 से अधिक परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी। आपदा निवारण विभाग ने एक बयान में कहा, भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के पानी को निकालने और देश के पांच क्षेत्रों में प्रभावित 737 गांवों को राहत प्रदान करने के प्रयास क‍िए जा रहे हैं।

समाचार के अनुसार, सरकारी एजेंस‍ियों ने देश भर के 31 क्षेत्रों के निवासियों को गुरुवार तक बाढ़ और तेज हवाओं के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों और मशीनरी को तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

चियांग राय, सुखोथाई और प्रे जैसे पांच उत्तरी क्षेत्रों में हालात ज्‍यादा खराब है। जबकि राजधानी बैंकॉक सहित चाओ फ्राया नदी के पास के क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ने का खतरा है। इसके पहले 2011 में थाईलैंड में आई बाढ़ के कारण 500 से अधिक लोग मारे गए थे तथा देश भर में लाखों घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

जुलाई के अंत में उष्णकटिबंधीय तूफान नोक-टेन के आने से आई बाढ़ जल्द ही यह मेकांग और चाओ फ्राया नदी घाटियों के साथ उत्तरी, उत्तर पूर्वी और मध्य थाईलैंड के प्रांतों में फैल गई।