Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आकोदा में स्थित ईंट-भट्ठे पर अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

35
Tour And Travels

महेंद्रगढ़
महेन्द्रगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव आकोदा में स्थित ईंट-भट्ठे पर अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।  इस कार्रवाई को खुफिया विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन परिवार शामिल हैं, जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 7 बच्चे हैं। ये लोग साल 2008 और 2021 में भारत आए थे और पिछले तीन सालों से ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे। पुलिस ने इन लोगों को थाना सदर महेंद्रगढ़ लाई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में और अधिक जानकारी जुटा रही है और इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए लोग-
1. रसेल अली उम्र 26 वर्ष
2. सबाना उम्र 22 वर्ष
3. राहिल्ला उम्र 52 वर्ष
4. आसिया उम्र 03 वर्ष
5. रेश्मा उम्र 13 वर्ष
6. रफीकुल उम्र 28 वर्ष
7. जानापी उम्र 24 वर्ष
8. रूकसाना उम्र 10 वर्ष
9. जुई उम्र 04 वर्ष
10. अब्दुल सलाम उम्र 50 वर्ष
11. रिम्मू उम्र 23 वर्ष
12. रमून अली उम्र 07 माह
13. सबिना उम्र 08 वर्ष
14. सादिया उम्र 03 वर्ष

पुलिस की कार्रवाई
वहीं पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग कैसे भारत आए और यहां कैसे रह रहे थे।