Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हादसों में भोजपुर और अररिया के 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

38
Tour And Travels

पटना।

भोजपुर जिले के जगदीषपुर में हुयी सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की पटना, 21 फरवरी 2025:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के जगदीषपुर के इसाढ़ी के पास कार और ट्रक में हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईष्वर से प्रार्थना की है।  वहीं, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेष के बिरना थाना के पास बनारस-गोरखपुर हाई-वे पर हुयी सड़क दुर्घटना में बिहार के अररिया जिला के रहने वाले 4 लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईष्वर से प्रार्थना की है।