
दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए बम धमाके की जांच के लिए इजरायल अपनी एक टीम भेजने की तैयारी कर रहा है। समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इजरायल नई दिल्ली में शुक्रवार को उसके दूतावास के बाहर हुए विस्फोट की जांच के लिए एक टीम भेजेगा। सूत्रों ने समाचार एजेंसी स्पुतनिक को बताया कि इजरायल की ओर से यह फैसला भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अपने इजरायली समकक्ष मीर बेन-शब्बत से बातचीक करने के बाद की स्थिति और धमाके की चल रही जांच के बाद लिया गया है।